Wednesday, May 14, 2025

बुद्ध पूर्णिमा पर बौद्ध रीति से विवाह हुआ सम्पन्न


राजस्थान के जिला कोटपूतली के गाँव गोनेडा में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध रीति से संखार करवाया गया। उपासक भवेश पुत्र धीमती गीता जी एवम धीमान पेपूराम गुजराल जी निवासी रूपपुरा, सीकर(राजस्थान) एवं उपासिका रवीना पुत्री धीमती लक्ष्मी जी एवं धीमान केशव चन्द जी ग्राम गोनेडा जिला कोटपूतली बहरोड़ का बौद्ध रीति से विवाह धम्म प्रचारक गोकुल चन्द बौद्ध जी, असुरेंद्र अंबेडकर बुद्धवँशी दयानंद बौद्ध, अर्चना सिंह बौद्ध, ओ पी निम्बोरिया व दिल्ली से बुद्ध धम्म संघ की टीम द्वारा करवाया गया। बाबा साहेब के गीत "तेरे अहसान" जिसे मिशनरी धम्म प्रचारक असुरेंद्र अंबेडकर बुद्धवँशी द्वारा लिखा व अर्चना सिंह बौद्ध द्वारा गाया गया था, बैकग्राउंड में इसी मिशनरी गीत की धुन के साथ  उपासक भवेश बाबा साहेब के ध्वज व उपासिका रवीना भारतीय संविधान व नीली चुनरी की सर परस्ती में स्टेज पर आई। संविधान की शपथ व 22 प्रतिज्ञाओं के साथ यह विवाह बहुत ही सुंदर तरीके से सम्पन्न करवाया गया। वक्ता गोकुल चन्द बौद्ध, एडवोकेट जयभीम प्रकाश, नीलम बौद्ध ने अपने विचारों से ग्रामवासियों को धम्म व बाबा साहेब के संघर्षों को समझाया व अर्चना सिंह बौद्ध ने अपने गीतों के माध्यम से सभी को बाबा साहेब व तथागत बुद्ध की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



























No comments:

Post a Comment

पटीकरा में भारतीय बौद्ध महासभा के सहयोग से मनाया गया बौद्ध जागरूकता कार्यक्रम

नारनौल खण्ड के पटीकरा गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर नवयुवक मंडल पटीकरा के बैनर तले एक सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम ...