Friday, March 14, 2025

भारतीय बौद्ध महासभा जिला महेंद्रगढ़ ने मनाया होलिका सम्मान दिवस

 भारतीय बौद्ध महासभा जिला महेंद्रगढ़ के सौजन्य में होलिका सम्मान दिवस का आयोजन महासभा की उपप्रधान प्रेमयादव के घर पर किया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐतिहासिक तथ्यों पर होली के त्योहार का विश्लेषण करना तथा आमजन के लिए इस त्योहार की तार्किक व्याख्या करना था । 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए  आशा पूनिया ने बताया कि समाज के अधिकतर लोग हर त्योहार को बिना सोचे समझे मनाते हैं । समाज में संवैधानिक अधिकारों के बाद शिक्षा का खूब प्रचार हुआ है , लेकिन महिला वर्ग आज भी धार्मिक कर्मकांडों में फंसी हुई है । उसे आज भी यह समझ नही आया है कि क्या उसके पक्ष में है और क्या विपक्ष में ।

संगठन सचिव केला देवी ने पौराणिक कथाओं पर आँख बंद करके विश्वास नही करने की राय देते हुए कहा कि आज हम वैज्ञानिक युग में जी रहे हैं । सुबह से लेकर शाम तक विज्ञान और तकनीकी से लाभांवित होते हुए भी पाखण्ड को ढो रहे हैं । हमें हर बात को तर्क पर परखने के बाद ही अपनी जीवन में स्थान देना चाहिए । 

राष्ट्रपति अवार्डी पूर्व सरपंच रोशनी देवी ने बताया कि दिन में जिस होलिका की जनता पूजा करती है , रात को उसे क्यों जलाया जाता है ? हमें समझना होगा कि होलिका पूजनीय थी तो उसे जलाने वाले कौन थे ? उसे क्यों जलाया जाता है ????

कमला सूंठवाल ने अंधविश्वास और पाखण्ड से बचने की सलाह दी तथा बताया कि अगर महिला वर्ग धार्मिक पाखण्डों को समझ कर उनका विरोध करें तो समाज पूरी तरह बदल जाएगा । 

कार्यक्रम के अंत मे प्रेम यादव ने सभी आगुंतकों का आभार व्यक्त किया । उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में महिलाओं की बेहतरीन स्थिति का श्रेय भारतीय संविधान को तथा संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर को दिया । खुद का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करते हए बताया कि मुझे मेरे पिताजी ने बेटे की तरह पढ़ाया तथा पालन पोषण किया । हमारे भाई नही थे तो उस जमाने में इसे एक बहुत बड़ी कमी माना जाता था । लेकिन मेरे पिताजी ने हमें सुजाता तथा बुद्ध की कहानी सुनाकर, सावित्री बाई फुले, झलकारी बाई व इंदिरा गांधी के बारे में बताकर कहा था कि कोई उनके पिता या भाई का नाम नही जानता होगा ,मगर उनके नाम व योगदान को अच्छे से जानते हैं । महिलाएं अगर धार्मिक आडम्बरों से निकल जाएं तो उनके जीवन में सुख-शांति व तरक्की आएगी ।

युवा साथी कपिल गोरा ने बताया कि प्रह्लाद की बुआ होलिका को नशे की हालत में पाखण्डी लोगों ने जलाकर मार डाला । अगले दिन इन्होंने डर से अपनी पहचान छुपाने के लिए अपने मुँह पर कालिख व रंग पोत लिए । असल में यह एक महिला की इज्जत लूट कर की गई हत्या थी । और हत्याओं पर जश्न चील कौए व गीदड़ मनाते हैं , इंसान नही ।

इस कार्यक्रम में विनीता , नीतू अम्बेडकर ,मोनिका ,सन्तोष ,निर्मला, सत्यपाल यादव , असुरेंद्र अम्बेडकर आदि लोग शामिल रहे ।


























Sunday, March 9, 2025

बोधगया महाबोधि महाविहार से ब्राह्मणों को बाहर करो -भारतीय बौद्ध महासभा जिला महेंद्रगढ़

 नारनौल 9 मार्च 2025 : 

जिला मुख्यालय पर बोधिसत्व डॉ अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर भारतीय बौद्ध महासभा जिला महेंद्रगढ़ के नेतृत्त्व में बौद्धगया बिहार प्रदेश पर अबौद्धों यानि ब्राह्मणों के कब्जे से मुक्ति के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे बिहार के महाविहार बोधगया को मुक्त कराने के प्रयासों पर चर्चा की गई तथा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन ईमेल के जरिए भेजे गए ।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस ऐतिहासिक स्मारक पर अबौद्धों का कब्जा छुड़वाया जाए ,तथा इसे बुद्ध के असली वंशजों को सौंपा जाए । बैठक में भारतीय बौद्ध महासभा की उपप्रधान माननीया प्रेम यादव जी ने बताया कि विश्व में भारत की पहचान बुद्ध से है । यहां के प्रधानमंत्री विदेश में जाकर बुद्ध की बात करते हैं । लेकिन बोधिस्थल बोधगया पर गैरबौध्दों का कब्जा कराया हुआ है । बुद्ध की विरासत के असली हकदार वर्तमान के एससी एसटी ओबीसी लोग हैं । माननीया केला देवी ने बताया कि बाबा साहब अम्बेडकर ने भारत के संविधान में 75% बौद्ध सिद्धांत शामिल किए और अंततः बौद्ध बने । उन्होंने अपनी पुस्तकों में बताया कि अनुसूचित जाति जनजाति ,पिछड़े वर्ग के लोग बुधवंशी ही हैं ।सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्री चंदन सिंह जालवान ने बताया कि हक की लड़ाई लड़ी जाती है , उन्हें कोई आपकी झोली में नही डालने वाला । माननीय जयनारायण ने बताया कि हमें इस जंग में पूरा सहयोग करना है । बोधगया से ग़ैरबोद्धों को हटाने की लड़ाई में पूरा बहुजन समाज अपनी आहुति देने को तैयार है । हमें बाबा साहब के बताए मार्ग पर आगे बढ़ना है । 
बैठक में  सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के महासचिव तथा कबीर सामाजिक उत्थान समिति दिल्ली के अध्यक्ष बी सी गोठवाल , साहित्यकार भूपसिंह भारती , रणधीर सिंह धीरू , वेदप्रकाश, राजेंद्र ,रामसिंह जोया ,कामरेड सुभाष चन्द्र ,जसवंत भाटी ,भारतीय बौद्ध महासभा की जिला संयोजक रोशनी देवी पूर्व सरपंच ,हरियाणा प्रदेश महिला संयोजक आशा पूनिया ,द बुद्धिष्ट सोसायटी ऑफ इंडिया उपप्रधान नीतू अम्बेडकर, सुमेरसिंह गोठवाल ,कपिल गोरा ,अनूप सिंह ,स्वागत ,एडवोकेट मुकेश ,श्रेष्ठ फाउंडेशन हरियाणा के महासचिव महेश श्रेष्ठ ,लाल सिंह सैनी,असुरेंद्र अम्बेडकर समेत कई लोग शामिल रहे । 

















पटीकरा में भारतीय बौद्ध महासभा के सहयोग से मनाया गया बौद्ध जागरूकता कार्यक्रम

नारनौल खण्ड के पटीकरा गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर नवयुवक मंडल पटीकरा के बैनर तले एक सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम ...