नारनौल ( 8 जनवरी 2025 )
ग्राम पंचायत ककराला की सरपंच के साथ गाँव के ही एक जातंकवादी धर्मेंद्र द्वारा मारपीट ,अश्लील इशारे ,जातिवादी टिप्पणी ,जान से मारने की धमकी के मामले में बाबा साहब डॉ अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ककराला गांव की सरपंच ,पंच अन्य ग्रामीणों सहित अनुसूचित जाति के अनेक संगठनों के साथ एससी /एसटी कर्मचारी कल्याण संघ, सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले फाउंडेशन नारनौल ,भारतीय बौद्ध महासभा जिला महेंद्रगढ़ ,श्रेष्ठ फाउंडेशन हरियाणा समेत अनेक संगठनों के सदस्य हाजिर रहे । सरपंच ने अपने साथ हुए पूरे घटनाक्रम को समाज के सामने रखा । पिछले महीने हुई इस जातिवादी वारदात पर आज तक अपराधी की पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार तक नही किया है ,यह शर्मनाक है ।
सभी लोगों ने भारतीय संविधान के दिशा निर्देश में इस लड़ाई को लड़ने का फैसला लेते हुए पुलिस प्रशासन को रविवार तक का समय दिया । तय समयावधि के पश्चात इस मामले को एससी आयोग को भेजकर आगे की कार्यवाही के लिए अन्य सामाजिक संगठनों का भी आह्वान किया जाएगा ।
इस अवसर पर माननीय जयनारायण , कामरेड सुभाष , पूर्व सरपंच ककराला दलीप सिंह , सुरेंद्र यादव ,सुंदरलाल ,छोटेलाल भाटी ,सतीश तँवर ,सुभाष भारती ,अतर सिंह ,मानसिंह नूनीवाल , इंदरसिंह ,शम्भू दयाल ,ओमपाल , महेश श्रेष्ठ ,जगदीश नारनौलिया ,भानीसहाय मांडिया , मनोहर लाल इंस्पेक्टर ,बलबीर हुडीना ,विक्रम मांडैया ,दलबीर बाछोद ,खुशवंत जोरासी ,देशराज टहला ,अश्विनी बौद्ध ,असुरेंद्र अम्बेडकर ,रोहताश ,दयानन्द ,सुल्तान,,विक्रम, नंदलाल ,रामेश्वर, लालचंद चौकीदार ,मास्टर रामनिवास ,शीशपाल समेत सैंकड़ो लोग उपस्थित थे ।






























