Saturday, May 10, 2025

फूले मूवी देखने पहुंचे फूले-अम्बेडकरवादी संगठन , अपनी मांग पर बुक किए चार हाउस फुल शो

 दिनाँक 9 मई 2025 तथा 10 मई 2025 को फूले मूवी के दो शो हो चुके हैं । दोनों ही दिन शो हाउसफुल रहा । दर्शकों में कम से कम 60 प्रतिशत महिलाएं रही । 

असल में यह मूवी जोतिबा राव से ज्यादा माता सावित्रीबाई फूले को लेकर है , तो महिला शक्ति का संख्याबल ज्यादा होना बनता भी है । 

मूवी हमारे यहां नही लगी थी , लेकिन हमारे साथी सुशील शीलू ने जन समुदाय से बात की , फ़िल्म हॉल के मालिक से भी , और परिणाम बहुत ही शानदार रहे । भारतीय बौद्ध महासभा टीम तथा सभी अम्बेडकरवादी संगठनों से सुशील जी ने बात की और हम सब के प्रयास से यह मूवी एक शो नही 4 शो के लिए बुक की गई । दो शो अब तक हो चुके हैं , बाकि के दो होने हैं ,जिनकी बुकिंग हो चुकी है ,हाउस फुल वाली ही । 

हमारे लिए फूले दम्पति आधुनिक भारत के पहले योद्धा हैं जिन्होंने अछूतों , शूद्रों व महिलाओं के लिए मानवीय हकों की बात की । इन हकों के लिए न केवल आवाज उठाई बल्कि इनकी प्राप्ति के लिए जान की बाजी लगा दी । 

बाबा साहब अपने तीन आदर्श बताते हैं ,तथागत सम्यकसम्म बुद्ध , कबीर साहब तथा जोतिबा राव फूले ।

बाबा साहब ने अपनी पुस्तक "शूद्र कौन थे ?" जोतिबा जी को समर्पित की है । उनकी आपस में भेंट नही हुई मगर फिर भी बाबा साहब उन्हें अपना सामाजिक गुरू मानते थे । निःसन्देह भारत में बहुजन आंदोलन को खड़ा करने वाले योद्धा फूले दम्पति ही थे । ब्राह्मणवाद के खिलाफ सामाजिक क्रांति का बिगुल बजाने वाले योद्धा दम्पति की फ़िल्म को बहुजन समाज नही देखेगा तो कौन देखेगा ???

बॉलीवुड लगभग खत्म हो चुका है ,वजह साफ है । बॉलीवुड ब्राह्मणवाद का घोंसला बन चुका है । बहुजन समाज ने इसे नकारा हुआ है , लेकिन जब हमारे  योद्धाओं पर फ़िल्म बनेंगी तो उनको प्रोत्साहित करने के लिए हम जरूर जाएंगे । एक अम्बेडकरवादी बुद्धिष्ठ होने के नाते मैं सभी साथियों से भी इस फ़िल्म को देखने का विनम्र अनुरोध करूंगा । 

खैर फ़िल्म देखिए और आप पाएंगे कि आपने हमारे महान पुरखों की कई किताबें पढ़ व समझ ली हैं । आपको यकीन होगा कि हमारी मातृशक्ति कितनी शक्तिशाली रही हैं । 

फ़िल्म देखने मे सहयोगी रहे संगठनों में मुख्य रूप से भारतीय बौद्ध महासभा जिला महेंद्रगढ़ , अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ , हजरस जिला महेंद्रगढ़ ,श्रेष्ठ फाउंडेशन हरियाणा , हजरस नारनौल , डॉ भीमराव अंबेडकर स्मारक समिति महेंद्रगढ़ ,दलित वर्ग कल्याण सभा पुरानी मंडी नारनौल ,सैनी सभा नारनौल ,सामाजिक विकास पथ समिति नारनौल, द बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया टहला,डॉ अंबेडकर जागृति मंच अमरपुर जौरासी ,महल अनुसूचित जाति विकास मंच ,अम्बेडकर सेवा समिति पटीकरा , हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ नांगल चौधरी,संकल्प फाउंडेशन,अंबेडकर नवनिर्माण समिति नांगतिहाडी,भीम युवा क्रांति दल आजमाबाद मौखुता,डॉ भीमराव अंबेडकर समाज सुधार समिति बजाड़ एवं समस्त अम्बेडकरवादी संगठन रहे । इन संगठनों के सभी योद्धाओं को साधुवाद ।

कुछ वीडियो व फोटो आप सभी सहयोगी योद्धाओं के 👇






 






















































No comments:

Post a Comment

पटीकरा में भारतीय बौद्ध महासभा के सहयोग से मनाया गया बौद्ध जागरूकता कार्यक्रम

नारनौल खण्ड के पटीकरा गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर नवयुवक मंडल पटीकरा के बैनर तले एक सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम ...