Monday, May 5, 2025

भारतीय बौद्ध महासभा जिला महेंद्रगढ़ का किया गया पुनर्गठन

 

दिनाँक 4 मई 2025 को डॉ अम्बेडकर भवन व पुस्तकालय ,नारनौल में जिला महेंद्रगढ़ की इकाई का पुनर्गठन किया गया । इस अवसर पर BSI के हरियाणा राज्याध्यक्ष जयशील बौद्ध ,उपाध्यक्ष रणधीर बौद्ध ,कोषाध्यक्ष संदीप बौद्ध ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी ।

माननीय जयशील बौद्ध ने बताया कि आज भारतीय बौद्ध महासभा का स्थापना दिवस है । आज ही दिन सन 1955 में बोधिसत्त्व डॉ अम्बेडकर ने इस संस्था को बनाया था । इस संस्था का अपना एक संविधान है ,जिसे हम सब को जानना चाहिए । लगभग 40 वर्षो से इस विश्वव्यापी संगठन की मुखिया महाउपासिका मीराताई अम्बेडकर हैं । महेंद्रगढ़ जिले में भी हमारी मातृशक्ति इस संगठन को संभालें तो हमें खुशी होगी ।

उपाध्यक्ष रणधीर बौद्ध ने बताया कि पूरे हरियाणा राज्य में या भारत में ही नही ,पूरी दुनिया में बुद्धिज्म को समझा व सीखा जा रहा है । बौद्ध गया के महाविहार को बौद्धों को सौंपे जाने की आवाज पूरी दुनिया के बौद्ध राष्ट्र उठा रहे हैं । यह बुद्धिज्म के विश्वव्यापी होने का संकेत देता है ।

राज्य कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष संदीप बौद्ध ने बताया कि हमें बाबा साहब के विचारों के साथ साथ उन स्थानों की यात्रा करनी चाहिए जो बौद्ध विरासत से जुड़े हैं । ऐसे स्थानों पर जाकर हम अपनी विरासत से जुड़ते हैं ।

राज्य इकाई की उपाध्यक्ष (महिला) आशा बौद्ध ने बताया कि अगर महिलाएं बुद्धिज्म को समझ लेंगी तो धम्म का कारवां  गतिमान होगा । हमारे समाज की आधी आबादी जिसके बारे में किसी ने नही सोचा था ,उन्हें बाबा साहब ने हक अधिकार दिए । सामाजिक परिवर्तन की मशाल यदि महिलाओं ने संभाल ली तो भारत बहुत जल्दी बौद्धमय होगा ।

कार्यक्रम में मंच संचालन हरियाणा राज्य संगठक मंजीत बुद्धवंशी ने किया । उन्होंने हरियाणा के ग्रामीण माहौल में घुले हुए बुद्धिज्म के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे समाज के गौत्र बुद्ध से जुड़े हुए हैं । उन्होंने गोठवाल को गौतम बुद्ध के अष्टांगिक मार्ग पर बढ़ने वाले बौद्ध बताया । यह गौ और अठ्ठवाल क मेल से बना गौत्र है । इसी तरह गुवाड़ी/गौवाड़ी शब्द की व्याख्या करते हुए उन्होंने बताया कि यह गौतम की वाड़ी यानि बुद्ध उपासकों के रहने का स्थान है । 

कार्यक्रम में रामकिशन बौद्ध संरक्षक BSI जिला महेंद्रगढ़ ने बताया कि हमें अपने रीति रिवाजों को बौद्ध रीति से करना चाहिए । उन्होंने खुद के घर का उदाहरण देते हुए कहा कि हमने अपने परिवार में हुई मृत्यु के बाद अस्थि विसर्जन के लिए गंगा घाट नही गए । 

राष्ट्रपति अवार्डी रोशनी बौद्ध ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमने अपने बेटे की शादी का किसी से मुहूर्त नही निकलवाया । अपने हिसाब से तिथि निश्चित की और बेकार के खर्च को खत्म किया । 

भीम सिंह सूंठवाल ने बाबा साहब के विचारों को जीवन में धारण करने का संदेश देते हुए कहा कि बाबा साहब ने बुद्ध की राह थाम कर हमें अपने कल्याण का मार्ग दिया । 

राज्य कार्यकारिणी के सचिव असुरेंद्र अम्बेडकर ने बताया कि हमें महात्मा बुद्ध न कहकर निरात्मा बुद्ध ,तथागत बुद्ध , गौतम बुद्ध ,सम्यकसम्म बुद्ध कहना चाहिए क्योंकि बुद्ध आत्मा का खंडन करते हैं ।उन्होंने बताया कि बुद्ध ने सत्य-अहिंसा से बढ़कर नैतिकता की बात कही है । बुद्ध ने खुद को शाक्य वंशी न कहकर बुद्ध कहा ,इस लिहाज से हम सब बुद्धवंशी हैं । हमारे जिले में बुद्ध के अनुयायी जातियों के बंधन नकारते हैं । हमारे साथ जाट , यादव , सैनी लोग जुड़े हैं जो खुद को बुद्धवंशी कहते व मानते हैं । 

जिला कार्यकारिणी के चुनाव में सर्वसम्मति से प्रेम यादव बुद्धवंशी को जिला प्रधान ,रोशनी बौद्ध को महिला उपाध्यक्ष, केला बुद्धवंशी को महामंत्री ,नीतू अम्बेडकर को कोषाध्यक्ष , एड गजानन्द को उपाध्यक्ष संरक्षण एस एस डी ,सुमन बौद्ध सचिव संस्कार , रामकिशन बौद्ध को संरक्षक , दीपक मानस को उपाध्यक्ष पर्यटन प्रचार , कृष्ण कुमार को उपाध्यक्ष , देशराज बुद्धवंशी को सचिव पर्यटन प्रचार चुना गया ।
















प्रधान प्रेम यादव बुद्धवंशी तथा समस्त कार्यकारिणी ने साधुवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी पूरी मेहनत व ईमानदारी से निभाएंगे । इस बार ज़िले की कार्यकारिणी सम्मानित राष्ट्रीय संरक्षक मीरा ताई के जन्मदिन पर महिलाओं ने जिम्मेदारी निभाने का आश्वासन दिया और सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी की पदाधिकारी महिलाओं को बनाया गया है । इस प्रकार का कार्य भारत में पहली बार हुआ है ।

पूरी टीम को शपथ दिलाने के बाद कार्यक्रम में पँचसील त्रिसरण करवाया गया । 

इस अवसर पर  अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के प्रधान राजपाल गोरा , माता सावित्रीबाई फुले फाउंडेशन प्रधान सुभाष कॉमरेड , महल अनुसूचित जाति विकास मंच के प्रधान कैलाश जी तथा महासचिव जयसिंह नारनौलिया ,बी एल पूनिया ,संतरा बुद्धवंशी ,सीमा ,नेहा सैनी ,गुँजन ,भानुप्रिया, पवन कुमार , लालसिंह ,साहिल बौद्ध ,स्वागत ,नवदीप ,तरोंग गिजिन निरीस्सरो ,दित्त असिदा ,सुनील ,अंश सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।








































No comments:

Post a Comment

पटीकरा में भारतीय बौद्ध महासभा के सहयोग से मनाया गया बौद्ध जागरूकता कार्यक्रम

नारनौल खण्ड के पटीकरा गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर नवयुवक मंडल पटीकरा के बैनर तले एक सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम ...