Friday, February 7, 2025

हमारे महान पुरखों के जन्मोत्सव से मंगलमय दिन कोई नही ।

 माता रमाई के जन्मोत्सव पर भारतीय बौद्ध महासभा की तरफ से एक मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन गया । इस कार्यक्रम में माता रमाई के व्यक्तित्व और कुर्बानियों पर चर्चा की गई । कार्यक्रम में मंच का संचालन माननीया आशा पुनिया ने किया । उन्होंने बताया कि आज उत्तर भारत के पेरियार ललई सिंह यादव का परिनिर्वाण दिवस भी है । बहुजन समाज की तरफ से उनको सादर नमन करते हैं । 


कार्यक्रम में बहन केला देवी ने माता रमाबाई अम्बेडकर के बारे में बताते हुए कहा कि बाबा साहब जब उच्च शिक्षा के लिए विदेश चले गए तो माता रमाई ने न केवल पूरे परिवार का भरण पोषण किया बल्कि बाबा साहब के पास फीस के कुछ पैसे भी भिजवाए ।

माननीया प्रेम यादव जी ने भी माता रमाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नारी शक्ति में अद्भुत प्राकृतिक शक्ति हैं । हमारे जितने भी महान योद्धा हुए हैं , सब को जन्म देने वाली मातृशक्ति ही रही हैं । माँ के बिना संसार न केवल रुक जाएगा बल्कि अंततः खत्म हो जाएगा । 


राष्ट्रपति अवार्डी पूर्व सरपंच माननीया रोशनी देवी ने अपने भाषण में बताया कि हमें अपने इतिहास से सीखना चाहिए । यह शक्ति का केंद्र है । बाबा साहब ने कहा है कि जो कौम अपना इतिहास नही जानती वो इतिहास नही बना सकती । इस तरह के कार्यक्रम इतिहास से जोड़ने के साधन हैं । 

कार्यक्रम में कमल सिंह ने एक शानदार भीम-गीत प्रस्तुत किया । साथ ही तनिष कुमारी , कनिष्का तथा तनुज ने बाबा साहब के जीवन से सम्बंधित गीतों की प्रस्तुति दी ।

कार्यक्रम के अंत में असुरेंद्र अम्बेडकर ने बताया कि आज का दिन हमारे लिए विशेष महत्व का दिन है । इस तरह के कार्यक्रम इतिहास की कड़ी बनते हैं । 

 

आज के दिन को विशेष महत्व देते हुए आज हमने एक मोटरसाइकिल खरीदी है । हमारे समाज के लिए ऐसे दिन मंगलकारी होते हैं और भविष्य में जिस तरह से बड़े बड़े शोरूम व कम्पनियां दीवाली , धनतेरस पर विशेष ऑफर देते हैं , इसी तरह हमारे बहुजन समाज के व्यवसायी हमारे महान योद्धाओं के जन्मोत्सव पर विशेष छूट दिया करेंगे , यह भविष्य में देखने को मिलेगा । हमने जो बाइक ली है , वह अपनी माँ अंतरा देवी के हाथ से ली है, साथ ही हमारे साथी पवन जी की बिटिया भानुप्रिया के हाथ से यह मंगलकारी शुरुआत की ।

यह हमारी मातृशक्ति का सम्मान करने का तरीका भी है ।

कार्यक्रम में एडवोकेट सुनील खोवाल ,सन्दीप ,रेणु ,नीतू अम्बेडकर ,दिव्या ,नम्रता आदि भीमसैनिक मौजूद रहे ।

 अंत में कार्यक्रम में सम्मलित सभी भीम योद्धाओं का साधुवाद व्यक्त किया ।

1 comment:

  1. बहुत शानदार असुरेन्द्र जी।👌🙏
    Ronin की भी बहुत बहुत बधाई हो।

    ReplyDelete

पटीकरा में भारतीय बौद्ध महासभा के सहयोग से मनाया गया बौद्ध जागरूकता कार्यक्रम

नारनौल खण्ड के पटीकरा गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर नवयुवक मंडल पटीकरा के बैनर तले एक सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम ...