Sunday, January 5, 2025

द बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया हरियाणा व दिल्ली का पुनर्गठन कार्यक्रम

 दिनांक 5 जनवरी 2025 को डॉ बी आर अम्बेडकर भवन , रानी झाँसी रोड , नई दिल्ली में हरियाणा व दिल्ली की भारतीय बौद्ध महासभा की इकाई में फेर बदल किया गया । इस बैठक में आदरणीय डॉ भीमराव यशवंतराव अम्बेडकर जी मुख्य अतिथि रहे । उन्होंने कहा कि दिल्ली व हरियाणा में बदलाव की आवश्यकता है। धार्मिक क्रांति की आवश्यकता है ,जिसे भारतीय बौद्ध महासभा के माध्यम से करना है। इस बदलाव के लिए अनुमति देते हुए उन्होंने कहा कि यह बाबा साहब का अंतिम सन्देश था , जिसे हमारे प्रत्येक परिवार को , प्रत्येक आदमी को समझना होगा । बाबा साहब सारी उम्र जिस समाज के लिए लड़ते रहे ,उस समाज ने जाग कर बाबा साहब के अनुसार आगे बढ़ते हुए उनके सपने को सच करना होगा । 

  हरियाणा प्रदेश शाखा अध्यक्ष जयशील जी के नेतृत्व में भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ भीमराव यशवंतराव अम्बेडकर जी का स्वागत पंचशील पगड़ी के साथ केंद्रीय कार्यकारणी द्वारा किया गया। केंद्रीय कार्यालय प्रमुख एस के भंडारे जी का स्वागत कोषाध्यक्ष आयु संदेश मोहिते जी ने किया। ट्रस्टी-अंतर्राष्ट्रीय सचिव प्रविन निखांडे जी स्वागत आयु सुरेंद्र अम्बेडकर जी ने किया। राष्ट्रीय संघटक माननीय फौजी इंडिया का स्वागत हरियाणा प्रदेश संरक्षक सचिव संदीप बौद्ध जी ने किया ।

इस कार्यक्रम में कपूर सिंह कटारिया ,रोहताश सिंघल ,बजरंग बौद्ध ,माननीया सुनीता , नीतू अम्बेडकर समेत अनेक प्रबुद्धजन मौजूद रहे ।












1 comment:

पटीकरा में भारतीय बौद्ध महासभा के सहयोग से मनाया गया बौद्ध जागरूकता कार्यक्रम

नारनौल खण्ड के पटीकरा गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर नवयुवक मंडल पटीकरा के बैनर तले एक सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम ...